top of page

हिंदी का महत्व

  • Writer: Manasvani Pandey
    Manasvani Pandey
  • Apr 6, 2021
  • 1 min read

आओ हम सबको हिंदी का महत्व बताएं,

जन जन तक हिंदी भाषा को पहुंचाएं ।


हिंदी भारत के हृदय की भाषा है

यह तो गांधीजी की अभिलाषा है

हिंदी हमारे राष्ट्रगान की शान है

हिंदी हर भारतवासी की पहचान है


हिंदी को हम विश्व की भाषा बनाएं,

आओ हम सबको हिंदी का महत्व बताएं।


हमें भारत की सारी भाषाएं प्यारी हैं,

ये सब हिंदी की बहनें दुलारी है।

हिंदी हमारी संस्कृति और संस्कार है,

यह भारतीय दिलों की झंकार है।


हिंदी को हम ज्ञान विज्ञान की भाषा बनाएं,

आओ हम सबको हिंदी का महत्व बताएं।


स्वाधीनता संग्राम की भाषा है हिंदी,

आधुनिक भारत की परिभाषा है हिंदी।

भारत मां के माथे का श्रृंगार है हिंदी,

युवा भारत के भावों का उद्गार है हिंदी।


हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा बनाएं,

आओ हम सबको हिंदी का महत्व बताएं।


ree


2 Comments


Unknown member
Apr 20, 2021

में भारतीय कोलज में एक अध्यापिका हूँ ।आपकी कविता ने तो हमारे मन को मोह लिया! आपका प्रोत्साहन हिंदी भाषा को ले कर काफी उचित है । मुझे आपकी रचना अद्भूद लगी

Like

Unknown member
Apr 20, 2021

Good post! Great post, yes Indeed!!

Like
Post: Blog2 Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

©2020 by MANASVANI. Proudly created with Wix.com

bottom of page